रुद्रपुर, मार्च 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शहर की पॉश सोसाइटी ओमैक्स रिवेरा में चैत्र नवरात्र महोत्सव के तहत धार्मिक आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। नवरात्र के चौथे दिन आयोजित माता की चौकी में प्रसिद्ध भजन गायक रितेश मनोचा की प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों की मधुर धुनों पर भक्तजन देर रात तक झूमते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सोसाइटी में पहली बार आयोजित हो रहे इस 9 दिवसीय कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक माता की चौकी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न प्रसिद्ध भजन गायक-गायिकाएं मां भगवती का गुणगान कर रहे हैं। कार्यक्रम के तहत 27 मार्च को दोपहर 12:30 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। चौथे दिन का पूजन दिनेश श्यामपूरिया व चेतन भसीन के परिवार ने विधि-वि...