मुंगेर, जून 7 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को जन सुराज पार्टी की युवा टीम युवा जिलाध्यक्ष ऋतुराज बसंत के नेतृत्व में प्रखंड अध्यक्ष गौरव सिंह के साथ ऋषिकुंड मेले की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जन सुराज के नेताओं ने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर बताया कि हजारों की संख्या में श्रद्धालु ऋषिकुंड पहुंच रहे हैं। इस मार्ग पर भक्तों के आवागमन के दौरान जाम की स्थिति बनी हुई है। भीड़ के हिसाब से सुविधा शून्य है। हजारों की भीड़ में 20 से 30 शौचालय की व्यवस्था है। आस्था के क्षेत्र में महिलाओं का आवागमन अत्यधिक है। स्नान के बाद चेंजिंग रूम भी कम है। यह भी पढ़ें- फाइल एक वहीं नगर निगम का पानी का टैंकर भी तीन से चार दिन में पहुंचता है। शौचालय और चेंजिंग रूम की व्यवस्था पर्यटन विभाग द्वारा किया गया है जो अपर्याप्त है। इस क्षेत्र में नेटवर्क क...