गया, अप्रैल 17 -- देश के प्रसिद्ध उद्योगपति अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी के भाई विनोद शांतिलाल अडाणी ने शुक्रवार को पिंडदान किया। पत्नी रजनबेन अडाणी के साथ विनोद अडाणी ने एकदिनी पिंडदान के तहत फल्गु, विष्णुपद और अक्षयवट का विधान किया। विष्णुपद मंदिर परिसर में पिंडदान के साथ ही विष्णुचरण के दर्शन-पूजन के पितरों के मोक्ष की कामना की। अडाणी के तीर्थ पुरोहित सह श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल ने पूरे विधान के साथ गयाश्राद्ध संपन्न कराया। विनोद शांतिलाल अडाणी के पिंडदान के दौरान सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था रही। शुक्रवार की सुबह पूर्वजों के लिए गया जी पहुंचे एनआरआई व्यवसायीगया एयपोर्ट से एनआईआर उद्योगपति विनोद अडाणी, पत्नी व काफिले के साथ शुक्रवार को करीब 11:30 बजे विष्णुपद मंदिर पहुंचे। यहां गयापाल ने उनकी आगवानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.