कौशाम्बी, फरवरी 27 -- जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति उत्तर प्रदेश द्वारा 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जागरूकता बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया। बैठक की अध्यक्षता कौशाम्बी सांसद पुष्पेन्द्र सरोज ने किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर मंझनपुर में किया गया। बैठक का संचालन करते हुए सुंदर लाल सुमन ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्री भारत सरकार अन्नपूर्णा देवी द्वारा 27 नवम्बर 2024 को विज्ञान भवन नई दिल्ली में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ किया गया था। यह अभियान जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है जिसका जिले में उल्लेखनीय प्रभाव पड़ा है। जस्ट राइट्स फार चिल्ड्रेन ने राष्ट्रव्यापी अभियान के बाद देश भर में 1.9 लाख से ज्यादा बाल विवाहों को सफलतापूर्वक रोका है। हमें इस प्रथा के उन्मूलन की में भारत की प्रग...