मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आईसीयू में आग लगने की घटना के बाद प्रसाद हॉस्पिटल के सभी विभागों में बेडों की सूची स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने तलब किया है। इसे अलावा जिला प्रशासन को भी इसकी रिपोर्ट भेजी गई है। विभाग ने जिले से पूछा है कि आईसीयू के अलावा अस्पताल में और कितने विभाग चलते थे। उन विभागों में कितने बेड का रजिस्ट्रेशन था और कितने बेड चल रहे थे। ऑर्थो, मेडिसिन, सर्जरी सहित जो भी विभाग प्रसाद हॉस्पिटल में चल रहे थे, उन सभी की रिपोर्ट तलब की गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मांगी गई सभी जानकारी विभाग मुख्यालय और जिला प्रशासन को भेज दी गई है。 यह भी पढ़ें- अस्पताल में आग:: दो बड़े अस्पताल और दो होटलों में अग्नि सुरक्षा की जांचप्रसाद हॉस्पिटल में आग की घटना प्रसाद हॉस्पिटल की आईसीयू में 4 जून को आग लग जाने से ...