प्रसाद हॉस्पिटल कांड के पीड़ित को नहीं मिला मुआवजा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- मुजफ्फरपुर। प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड के एक पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा नहीं मिला है। अग्निकांड में झुलसे संजीव कुमार की मौत 22 जून को पटना के मेदांता में हो गयी। पुत्र शशांक शेखर ने बताया कि उनके पिता को 29 मई को प्रसाद हॉस्पिटल की आईसीयू में भर्ती किया गया था, जहां चार जून को आग लगने से वह घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें छह जून को पटना मेदांता में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। उन्होंने सारे दस्तावेज जमा कराए, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं मिला है। इसके अलावा प्रसाद हॉस्पिटल को भी उन्होंने मुआवजे के लिए कानूनी नोटिस भेजा था। शशांक शेखर ने बताया कि प्रसाद हॉस्पिटल ने अपने जवाब में आग लगने के मामले को एक्ट ऑफ गॉड बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.