कुशीनगर, अप्रैल 27 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। शहर से सटे खिरकिया स्थित दुर्गा मंदिर में नवनिर्मित शिखर का पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे, सदर विधायक मनीष जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रसाद एवं पूजन सामग्री के लिए स्थायी भवन निर्माण का शिलान्यास भी किया गया।मुख्य यजमान के रूप में कैलाश चहाड़िया एवं प्रदीप चहाड़िया उपस्थित रहे। सहयोगी के रूप में शिवजी जायसवाल, संजय मारोदिया, अमित वर्मा, सोनू रौनियार, रिसीवर अखिलेश मिश्रा, महंत गोपाल दास और सतीश जिंदल ने योगदान दिया। इसके अलावा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिव कुमारी देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मीनू जिंदल, सपा ...