लखनऊ, अप्रैल 13 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के बंथरा में प्रसाद मेडिकल कॉलेज की चौथे तल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर सोमवार सुबह 32 वर्षीय सीता दीक्षित की मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि सीता मानसिक रूप से बीमार थीं। उनका इलाज चल रहा था। वहीं, परिवारीजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सीता बंथरा के कौड़िया गांव की रहने वाली थीं। पति अक्षय दीक्षित एक निजी कंपनी में काम करते हैं। परिवारीजनों ने शनिवार शाम सीता को अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार सुबह करीब छह बजे सीता चौथे तल से नीचे गिरीं। उनका सिर फट गया। फर्श पर खून से लतपथ पड़ा देख कर्मचारी दौड़े। परिवारीजन भी आ गए। घटना से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। सीता के परिवारीजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने अधिकारियों के न आने तक शव क...