संतकबीरनगर, नवम्बर 15 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के द्वाबा महोत्सव वालीबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में प्रसादपुर, सिरसी, पिड़िया ने मैच जीत विजय अभियान शुरू किया। प्रतियोगिता का पहला मैच प्रसादपुर और काली जगदीशपुर के बीच हुआ। इसमें कैप्टन सुनील के नेतृत्व में प्रसादपुर की टीम ने बाजी मारी। दूसरा मैच सिठना और सिरसी के बीच हुआ। सिरसी की टीम ने मैच में जीत दर्ज किया। तीसरा मैच द्वाबा स्टार क्लब और पिड़िया के बीच हुआ। पिड़िया ने द्वाबा क्लब को हराकर जीत हासिल किया। चौथा मैच नावन और तिघरा के बीच हुआ। इसमें नावन ने जीत हासिल की। मैच में रेफरी की भूमिका विशाल एवं सत्यनारायण ने निभाई। संचालन महमूद खान ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...