सिद्धार्थ, मई 25 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। इटवा कस्बे के डुमरियागंज रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान लापरवाही से नवजात की मौत का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इटवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश का माहौल है।इटवा थाना क्षेत्र के सहदेइया गांव निवासी चंद्रमणि पुत्र अशोक कुमार के अनुसार शनिवार रात उनकी पत्नी वंदना को प्रसव पीड़ा होने पर इटवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि वहां महिला चिकित्सक उपलब्ध हैं और सुरक्षित प्रसव कराया जाएगा। रात करीब 11 बजे भर्ती करने के बाद ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान अस्पताल में न तो स्त्री रोग विशेषज्ञ मौ...