हमीरपुर, मई 26 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। इससे प्रसूता के परिजनों की खुशियां मातम में तब्दील गई। नवजात के पिता ने प्रसव में लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। थाना सुमेरपुर के विदोखर गांव निवासी राहुल सिंह ने बताया कि बीती 17 मई को वह पत्नी प्रतिभा सिंह को रूटीन चेकअप को लेकर जिला महिला अस्पताल आया था। तब डॉक्टर ने नार्मल डिलीवरी होने की बात कही थी। शनिवार की शाम पत्नी को प्रसव पीड़ा उठने वह जिला महिला अस्पताल लेकर आया। तब से पत्नी यही भर्ती थी。 यह भी पढ़ें- प्रसव में लापरवाही का आरोप, नवजात की मौतप्रसव के दौरान घटना सोमवार को प्रसव पीड़ा उठने पर प्रतिभा को लेबर रूम ले जाया गया। यहां प्रसव के दौरान बच्चा फंस गया। जिसके बाद स्टाफ ने जोर लगाकर न...