प्रसव बाद रक्तस्राव रोकने को कृत्रिम प्रोटीन अहम
बगहा, अगस्त 21 -- बेतिया। रिकॉम्बिनेंट फैक्टर 7 प्रयोगशाला में डीएनए तकनीक द्वारा बनाया गया एक कृत्रिम प्रोटीन है। यह रक्त को जमाने में मदद करता है। इसका मुख्य उपयोग हीमोफिलिया या गंभीर रक्त विकार वाले मरीजों में अत्यधिक रक्तस्राव को रोकने और उसका इलाज करने के लिए किया जाता है। उक्त बाते नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनएसएमसीएच) , बिहटा की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अंजना सिन्हा ने कही।वे शुक्रवार को जीएमसीएच के सभागार मे प्रसूति रक्तस्राव के प्रबंधन में रिकॉम्बिनेंट फैक्टर 7 पर आयोजित सेमीनार मे सम्बोधित करते हुए बोल रही थी।उन्होंने बताया की प्रसव के दौरान या प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव की स्थिति में बीतने वाला हर मिनट प्रसूता के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। रक्तस्राव पर समय रहते नियंत्रण नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.