कटिहार, मई 9 -- मनसाही, एक संवाददाता प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में शनिवार को प्रसव पूर्व 60 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र से आये गर्भवती महिलाओं का एएनएम के द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया। जिसके बाद सभी महिलाओं का ब्लड जांच,वजन, प्रेशर लंबाई आदि की भी जांच की गई । इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रेम राज ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र से आशा के द्वारा लाए गए प्रसव पूर्व 60 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई और आवश्यक सुझाव एवं दवा का वितरण किया गया। इस अवसर पर जीविका के द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था कराया गया। यह भी पढ़ें- कोचस: सीएचसी में 163 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच इस अवसर पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनवर आलम,क्लर्क पुष्कर राज,लेखापाल अनिमेष कुमार,आशा शीला कुमा...