लखीसराय, अप्रैल 24 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण संसाधन के अभाव में प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच से वंचित रहने वाले लाभुक के लिए काफी राहत भरी खबर है। प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच के लिए आने वाली गर्भवती महिला को अब सदर अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। प्रबंधन ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जांच शिविर में शामिल होने वाली महिला के लिए 102 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। ज्ञात हो कि प्रसव पूर्व जांच के अभाव में महिला की परेशानी से संबंधित खबर को हिन्दुस्तान अखबार ने बुधवार के अंक में जिले में एनीमिया से जूझ रहीं गर्भवती महिलाएं, बढ़ रहा प्रसव जोखिम शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले में गंभीरता दिखाते हुए अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और तत्काल संज्ञान लेते हुए यह निर्णय ...