सीवान, दिसम्बर 10 -- सिसवन। रेफरल अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रसव पूर्व लगभग 160 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, जिससे मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके। गर्भवती महिलाओं की जांच डाक्टर सविता कुमारी व स्वास्थ्य कर्मियों ने की। जांच के दौरान, महिलाओं की बीपी सुगर रक्त परीक्षण, और अन्य आवश्यक जांचें की गईं। गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ आहार, व्यायाम, और अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...