बलिया, मार्च 9 -- बलिया, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में प्रसव से पूर्व जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में सोमवार को पहुंची जांच टीम ने घटना में आरोपी अंतिम महिला चिकित्सक का बयान दर्ज किया। पिछले एक सप्ताह से जारी जांच में टीम दो चिकित्सक समेत ड्यूटी पर तैनात छह स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही मृतका के देवर-भाई से पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा महिला अस्पताल में लगे 45 सीसीटीवी में से 22 कैमरों की फुटेज भी खंगाल चुकी है। टीम की मानें तो जांच रिपोर्ट भी सोमवार को एडीएम अनिल कुमार को सौंप दी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।मामला 28 फरवरी का है। मनियर क्षेत्र के पिलुई गांव निवासी मृतका के भाई विशाल गोंड ने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी बहन सहतवार क्षेत्र के हसनपुरा विषैली निवासी 25 वर्षीय नेहा प...