प्रसव पीड़ा पर कुशीनगर एक्सप्रेस से उतारी गई महिला, अस्पताल में पुत्री को दिया जन्म
उरई, अगस्त 6 -- उरई। संवाददाता झांसी कानपुर रेलमार्ग पर प्रसव पीड़ा की शिकायत पर 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस के बी-6 कोच से गर्भवती महिला को उरई स्टेशन पर उतारा गया। आरपीएफ पोस्ट उरई से प्रधान आरक्षी चंद्रकेश साथ में महिला आरक्षी राखी देवी, पॉइंट्स मैन आशीष कुमार व टीटीई दीपक गुप्ता के सहयोग से उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पता चला है कि यहां पर उसने सकुशल बच्ची को जन्म लिया। आरपीएफ ने आवश्यक कार्रवाई की है। खबर लिखे जाने तक जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है। महिला यात्री अमीना शेख पत्नी जिया उल हक निवासी हरया पायरखास थाना छतिया, जिला गोंडा दो मासूम बच्चियों के साथ मय लगेज व जनरल टिकट पर पेनाल्टी के साथ मसकनवा से एलटीटी तक यात्रा कर रही है। यह भी पढ़ें- VIDEO: किन्नरों ने निभाया मानवता का फर्ज, ट्रेन पर कराया प्रसव; जुड़वा बच्चे देख खिले चे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.