चंदौली, जून 8 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के सहदुल्लापुर स्थित पृथ्वीराज चौहान हॉस्पिटल में बीते रविवार की रात बिहार की रहने वाली एक महिला की की प्रसव के बाद मौत हो गई। घटना के बाद नाराज परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई में जुट गई। वही सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने पंजीकरण समाप्त होने के बावजूद संचालन किए जाने पर अस्पताल को सील कर दिया。

मौत का कारण बिहार कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के प्रसव पीड़ित शिवरामपुर गांव निवासनी 22 वर्षीय विनीता पत्नी दीपक कुमार को बीते 6 जून को सहदुल्लापुर स्थित पृथ्वीराज चौहान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां ऑपरेशन के माध्यम से उसने एक पुत्री को जन्म दिया। परि...