प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को चार किमी तक ढोकर पहुंचाया अस्पताल
गुमला, मई 31 -- पालकोट, प्रतिनिधि। प्रखंड के बिलिंगबिरा पंचायत अंतर्गत लाधुडेरा गांव में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की तस्वीर एक बार फिर सामने आई है। रविवार को गांव निवासी पैरू खड़िया की गर्भवती पत्नी सुषमा देवी को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें करीब चार किमी तक बहंगी में ढोकर पंचायत मुख्यालय तक पहुंचाया। वहां से वाहन की व्यवस्था कर उन्हें पालकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
बुनियादी सुविधाओं की कमी ग्रामीणों ने बताया कि लाधुडेरा गांव आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है। सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस और अन्य वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में मरीजों को दुर्गम और पथरीले रास्तों से बहंगी के सहारे बाहर लाना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में पेयजल सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.