बदायूं, अप्रैल 8 -- प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराई गई गर्भवती विवाहिता की हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लापरवाही और दहेज को लेकर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं, जबकि पति ने आरोपों को गलत बताया है। मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के समदनगर गांव का है। यहां रहने वाले योगेश्वर उर्फ टीटू की गर्भवती 30 वर्षीय पत्नी सुनीता को प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार के लोगों ने उसे इस्लामनगर सीएचसी में भर्ती कराया। सुनीता की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद योगेश ने सुनीता के मायके वालों को सूचना दी और उसे एंबुलेंस से संभल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही सुनीता की मौत हो गई। सुनीता की मौत के बाद उसके मायके वालों ने ...