हाजीपुर, अप्रैल 13 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता सदर अस्पताल में प्रसव के लिए रविवार को पहुंची एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृत महिला महुआ थाना क्षेत्र के अब्दुलपुर गांव निवासी राजबल्लभ राय की 24 वर्षीय पत्नी प्रीति कुमारी थी। प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उनका रो-रोकर हाल-बेहाल बना हुआ था। मृतक के पति राजबल्लव राय ने बताया कि रविवार की दोपहर पेट में दर्द के बाद अपनी पत्नी को प्रसव के लिए महुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वही परिजनों ने बताया कि एक साल पहले ही प्रीति की शादी हुई थी। प्रीति के गर्भवती होने के बाद परिवार में खुशी का आल...