फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 8 -- कायमगंज, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद स्टाफ नर्स पर संवेदनहीनता और वसूली का आरोप लगा है। नर्स ने प्रसूता के परिजनों से 2100 रुपये की मांग की। रुपये कम देने पर नर्स न केवल आगबबूला हो गई, बल्कि उसने प्रसूता के पति को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि ऐसे किसी वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। उधर इस मामले को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रशासनिक आधार पर स्टाफ नर्स शीतल विश्वकर्मा को तत्काल प्रभाव से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हटाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जिठौली राजेपुर स्थानांतरित कर दिया है।गऊटोला गांव निवासी जगतराम ने बताया कि उनकी ...