लखनऊ, जून 29 -- हजरतगंज स्थित झलकारीबाई अस्पताल में इलाज के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। परिवारीजनों ने इलाज में कोताही का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवारीजनों ने हुसैनगंज थाना प्रभारी को पत्र देकर मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। आलमबाग नहर किनारा स्थित महावीरपुरी निवासी गर्भवती शुभांगी को प्रसव पीड़ा हुई। परिवारीजनों ने शुभांगी को 26 मई को झलकारीबाई अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने प्रसव कराया। जन्म के बाद नवजात शिशु की हालत सामान्य बताई गई, लेकिन कुछ समय बाद डॉक्टरों ने बच्चे को निगरानी में रखने की बात कही। पति धीरज वर्मा ने बताया कि इलाज के दौरान शिशु की स्थिति लगातार बिगड़ती रही, लेकिन परिवारीजनों को सही जानकारी नहीं दी गई। डॉक्टर-कर्मचारियों ने शिशु पर ध्यान नहीं दिया। शिशु को सांस लेने में तकलीफ बढ़...