गिरडीह, अप्रैल 1 -- प्रसव के बाद विवाहिता की मौत, परिवार में मातम देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के चहाल पंचायत अन्तर्गत बुधुआडीह गांव में प्रसव के बाद विवाहिता छोटकी हेंब्रोंम 20 (पति मंगलदेव मुर्मू) की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में मातम पसर गया।इस संबंध में पीड़ित परिवार के मंगलदेव मुर्मू ने मंगलवार को बताया कि सोमवार नौ बजे प्रसव पीड़ा होने के बाद अपनी पत्नी छोटकी हेंब्रोंम को लेकर स्वास्थ्य उपकेंद्र चतरो गए थे। दस बजे बच्ची का जन्म हुआ। इसके बाद जच्चा बच्चा स्वस्थ्य रहने पर दोपहर में अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। घर आने के बाद छोटकी चारपाई पर सो रही थी। इसी क्रम में वह बेहोश हो गयी। जिसे उपचार के लिए जमुआ स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबन्ध में देवरी के प्रभारी चिकित्स...