रुडकी, अप्रैल 5 -- किराए के मकान में रह रही एक विवाहिता की प्रसव के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार चंद बिहार कॉलोनी, गगोह रोड सहारनपुर निवासी अंकित अपने परिवार के साथ थाना भगवानपुर क्षेत्र के चोली शाहबुद्दीनपुर गांव में किराए के मकान में रहकर फैक्ट्री में काम करता है। शनिवार को उसकी 28 वर्षीय पत्नी प्रीति को प्रसव पीड़ा हुई, जिस पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक बालक को जन्म दिया। बताया गया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रविवार तड़के विवाहिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन में रुड़की सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.