उन्नाव, अक्टूबर 2 -- चकलवंशी। सफीपुर थाना क्षेत्र में प्रसव के बाद एक 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई। नवजात स्वस्थ है। परिजन शव लेकर घर चले गए। खोखापुर गांव निवासी कैलाश की बेटी किरन की शादी पिछले साल नवंबर में माखी थाना क्षेत्र के पावा गांव निवासी कैलाश कुशवाहा के साथ हुई थी। पहली डिलीवरी के लिए गुरुवार को पेट में दर्द होने पर पति उसे सफीपुर अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने प्रसव कराया। इसके बाद महिला को खून की कमी बताते हुए शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन शव को गांव लेकर पहुंचे। वहीं, नवजात बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है। घटना के बाद अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की हालत और इलाज को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले में पावा चौ...