प्रसव के बाद महिला की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा
फिरोजाबाद, जून 6 -- शिकोहाबाद। थाना शिकोहाबाद के एटा रोड पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर कर परिजनों के गुस्से को शांत किया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। संगीता (30) पत्नी प्रेम किशोर निवासी हीरा नगर को प्रसव पीड़ा होने पर लिए एटा रोड साईं संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। उसके बाद महिला का ऑपरेशन कर प्रसव कराया। ऑपरेशन के बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं था। परिजनों ने बिगड़ी हालत देखकर कई बार अस्पताल प्रशासन से गुहार लगाई। लगभग एक घंटे बाद डॉक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.