रुद्रपुर, मई 7 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पंडित रामसुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज के जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो जाने पर गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने चिकित्सकीय सुविधाओं की कमी और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना पंतनगर में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गुस्साए परिजनों ने करीब साढ़े नौ घंटे तक महिला का शव लेबर रूम से बाहर नहीं निकलने दिया। इधर, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने मामले की जांच को चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। रुद्रपुर की सिंह कॉलोनी गली नंबर-1 निवासी सौरभ मिश्रा ने बताया कि वह मूल रूप से पीलीभीत जिले के पूरनपुर के रहने वाले हैं। यह भी पढ़ें- राजस्थानः कोटा अस्पताल में एक और प्रसूता की मौत, चार की हालत गंभीर बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे वह अप...