प्रसव के बाद महिला की मौत पर अस्पताल के बाहर हंगामा, गलत रक्त चढ़ाने का आरोप
इटावा औरैया, जून 5 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत को लेकर गुरुवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और गलत रक्त चढ़ाने का आरोप लगाते हुए शव अस्पताल के बाहर रख दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत किया। देर रात तक अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। मध्य प्रदेश के भिंड के दीनपुरा निवासी 28 वर्षीय पूनम पांडे पत्नी हिमांशु पांडे को प्रसव पीड़ा होने पर दो जून को फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार भर्ती के दौरान डॉक्टरों ने ऑपरेशन से पहले दो यूनिट रक्त की आवश्यकता बताई थी। इसके बाद परिजनों ने शहर के पक्का बाग स्थित एक चैरिटेबल ब्लड बैंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.