लखनऊ, अगस्त 28 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। नगराम के समेसी बाजार स्थित केयर अस्पताल में प्रसव के बाद 24 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए पहले मोहनलालगंज स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए आगे इलाज के लिए भेज दिया। इसके बाद महिला को शहीद पथ स्थित एक अस्पताल में डायलिसिस के लिए ले जाया गया। वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। समेसी मजरा कंचनखेड़ा निवासी अरविंद धीमान ने मंगलवार को अपनी गर्भवती पत्नी दीपा को केयर अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के मुताबिक बुधवार को ऑपरेशन से दीपा ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। प्रसव के बाद दोनों बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं। गुरुवार सुबह अचानक दीपा की तबीयत बिगड़ने लगी। पर...