बदायूं, मार्च 11 -- उझानी, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया, जिससे हड़कंप मच गया। हंगामा बढ़ता देख सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए देर रात जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया। उधर नवजात शिशु की हालत भी गंभीर बनी हुई है, जिसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार सुबह करीब चार बजे इलाके के गांव दूदे नगर के रहने वाले भुवनेश कुमार ने अपनी 20 वर्षीय पत्नी नीरज को प्रसव पीड़ा होने पर उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। दोपहर करीब एक बजे ऑपरेशन के बाद नवजात शिशु का जन्म हुआ। नवजात की हालत गंभीर देखते हुए उसे शाम के समय जिला महिला अस्पताल रेफर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.