अयोध्या, दिसम्बर 13 -- मवई,संवाददाता। मवई क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े करते हुए प्रसव उपरांत एक और महिला की मौत का मामला सामने आया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई अंतर्गत कुशहरी गांव की रहने वाली 24 वर्षीय रोशनी पत्नी देशराज की प्रसव के कुछ घंटों बाद मौत हो गई। मौत की वजह अधिक ब्लीडिंग बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रोशनी प्रसव के लिए अपने मायके बहांपुर थाना बाबा बाजार गई हुई थी। शुक्रवार की रात अचानक प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे पास के एएनएम सेंटर भवानीपुर ले गए। वहां रात करीब 10 बजे रोशनी ने एक बेटे को जन्म दिया। प्रसव कराने वाली एएनएम अनीता का कहना है कि बच्चे के जन्म के करीब 40 मिनट बाद तक महिला की हालत सामान्य थी और किसी तरह की कोई परेशानी नहीं दिखी। परिजनों के आग्रह पर महिला को घर जाने के लिए छोड़ दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.