बांदा, सितम्बर 12 -- बांदा। प्रसव के बाद अचानक प्रसूता की हालत खराब हो गई। उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमासिन थाना क्षेत्र के खटान गांव निवासी जेठ रमाकांत ने बताया कि उसकी 23वर्षीय बहू गोविंदी पत्नी दीपक शुक्रवार को प्रसव पीड़ा से परेशान थी। उसे पीएचसी कमासिन ले जाया गया। जहां उसने बच्ची को जन्म दिया। जन्म देने के कुछ देर बाद उसे अधिक रक्त स्राव होने लगा। पहले तो डॉक्टरो ने उसका पीएचसी में उपचार किया। लेकिन हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरो ने उसे रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। डॉक्टरो ने...