अलीगढ़, अप्रैल 20 -- छर्रा, संवाददाता। थाना बरला क्षेत्र के ग्राम परोरा निवासी एक 25 वर्षीय गर्भवती महिला की रविवार देर शाम छर्रा के एक निजी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। ग्राम परोरा निवासी 25 वर्षीय प्रेमलता पत्नी रिंकू को प्रसव पीड़ा होने पर उनके परिजनों ने शनिवार की देर रात्रि छर्रा स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। रविवार की देर शाम डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन किया, जिसके बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के कुछ समय बाद ही प्रेमलता की हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टर और स्टाफ को बार-बार सूचित किया, लेकिन उन्होंने इलाज में लापरवाही बरती जिसके चलते प्रसूता ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में क...