कौशाम्बी, मार्च 18 -- मंझनपुर, संवाददाता जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित निजी अस्पताल में मंगलवार रात प्रसव के बाद एक प्रसूता की मौत हो गई। इसे लेकर उसके परिजनों की अस्पताल स्टॉफ से नोंकझोंक हुई। दिवंगत महिला का शिशु फिलहाल सुरक्षित है। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीएमओ ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।मंझनपुर के गंभीरा गांव की 28 वर्षीय शिवांगी पत्नी अंकुर गृहणी थी। मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार वालों ने उसको जिला मुख्यालय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात ऑपरेशन से महिला ने नवजात शिशु को जन्म दिया। इसी के बाद प्रसूता की तबीयत बिगड़ गई। पति अंकुर का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही की थी। इसके बाद उसको रेफर करने के लिए कहने लगे थे। कुछ ही देर बाद प्रसूता की सांस थम गईं। इसी को लेकर तीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.