गोंडा, अप्रैल 3 -- मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक क्षेत्र में संचालित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात शिशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिवार वालों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और कोतवाली इटियाथोक में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात क्षेत्र के सिसऊर अंदूपुर निवासी श्याम सुंदर गुप्त ने अपनी पत्नी रजनी को प्रसव के लिए हर्रैया झूमन स्थित मेट्रो अस्पताल में गुरुवार को भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने सामान्य प्रसव का भरोसा दिया लेकिन देर रात अचानक ऑपरेशन कर दिया गया। प्रसव के बाद नवजात बच्ची का जन्म हुआ लेकिन हम लोगो को देखने तक नहीं दिया। इससे परिवार का संदेह और ब...