प्रसव के बाद उपहार लेने या धन उगाही पर होगी कार्रवाई: डॉ. सिन्हा
गिरडीह, जून 2 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद समुदायिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सामर्थ सिन्हा ने कहा कि प्रसव सेवा के बाद किसी भी कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मी या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा धन या उपहार मांगने की शिकायत मिलने पर अब उसकी खैर नहीं है। इस सिलसिले में प्रभारी द्वारा ज्ञापांक 323 दिनांक 01 जून 2026 के आलोक में पत्र जारी कर अस्पताल कर्मियों को इस बात की हिदायत कर दी गई है। प्रभारी के निर्देश पर अस्पताल के कई जगहों पर उक्त बातों से संबंधित पोस्टर भी लगाए गए हैं। उन्होंने हिंदुस्तान से कहा कि प्रसव सेवा के बाद उपहार लेने या धन उगाही की बार बार शिकायत मिल रही थी। जिससे इस कुव्यवस्था को जनहित के लिए सुदृढ़ बनाने हेतु इस तरह का एक्शन लिया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में प्रसव से संबंधित सभी सेवाएं एवं आवश्यक दवाइयां मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.