रांची, अप्रैल 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में मातृ मृत्यु का सबसे बड़ा कारण प्रसव के बाद होने वाला अत्यधिक रक्तस्राव है। मातृ मृत्यु के कुल मामलों में लगभग 15.5 प्रतिशत मौतें अत्यधिक रक्तस्राव से होती हैं। जबकि, 12.5 प्रतिशत मौत का कारण उच्च रक्तचाप या एक्लेम्पसिया और संक्रमण (सेप्सिस) के कारण 6.9 प्रतिशत पाया गया है। मातृ मृत्यु के कारण इन कारणों को देखते हुए अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिया कि सभी जिलों में मातृ मृत्यु के हर मामले की वर्बल ऑटोप्सी अनिवार्य रूप से कराई जाए और शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए। अपर मुख्य सचिव बुधवार को नेपाल हाउस सचिवालय के अपने कार्यालय कक्ष में मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु के मामलों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान राज्य में मातृ मृत्यु की स्थिति, रिपोर्टिंग...