पीलीभीत, जून 7 -- पीलीभीत। मेडिकल कालेज के महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान विवाहिता की मौत के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। पूरनपुर के सुरेंद्र वर्मा की पत्नी हर्षवती को प्रसव के लिए मेडिकल कालेज के महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। उसकी मौत के मामले में डाक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुरेंद्र ने उच्चाधिकारियों से स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डा. रूपल खरे, डा. केके भट्ट सहित अन्य स्टाफ के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। कार्यवाही न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सीएमओ से आठ जून तक रिपोर्...