संभल, फरवरी 26 -- हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के बराही गांव निवासी महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और स्टाफ नर्स पर लापरवाही व रुपये वसूलने का आरोप लगाकर हंगामा किया। स्टाफ नर्स ने भी मृतका के परिजनों पर लेवर रूम में घुसकर धक्का मुक्की करने का आरोप लगाया। सूचना पर थाना पुलिस व सपा जिलाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और मृतका के परिजनों को समझाया और परिजन बगैर कार्रवाई शव घर ले गए। थानाक्षेत्र के गांव बराही निवासी मतीन की 30वर्षीय पत्नी गुलशन जहां को बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। तो परिजनों ने आशा कार्यकत्री को बुलाया और महिला को प्रसव के लिए शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां दोपहर करीब चार बजे प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी, तो परिवार के लोग चिकित्साकर्मियों की मर्जी के बगैर उसे निजी अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.