बांदा, जनवरी 2 -- बांदा। संवाददाता घर पर हुए प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। वहीं इलाज को ले जाते समय प्रसूता ने भी दम तोड़ दिया। मृतका के पिता ने ससुराली जनो पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिरवां थाना क्षेत्र के पतौरा गांव निवासी 23 वर्षीय राजाबाई पत्नी सोनू गुरूवार को प्रसव पीड़ा से परेशान थी। उसने शुक्रवार की भोर उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। जन्म देने के कुछ देर बाद राजा बाई की हालत बिगड़ गई। घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शव देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजन शव लेकर घर पहुंच गए। सूचना पाकर मृतका का पिता मौके पर पहुंच गया। उसने पुलिस को सूचना दी की उसकी बेटी को ससुरालीजनो ने मार डाला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची प...