संभल, जून 6 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर में उस समय कोहराम मच गया जब एक प्रसूता की प्रसव के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। गांव केसरपुर निवासी रनवीर की पत्नी विदिशा देवी को शुक्रवार शाम करीब 6 बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजन कस्बा गवां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान महिला की हालत बिगड़ती रही, लेकिन बार-बार अवगत कराने के बावजूद चिकित्सकीय स्टाफ ने इसे सामान्य स्थिति बताकर गंभीरता से नहीं लिया।परिजनों का कहना है कि समय रहते उचित इलाज नहीं मिलने के कारण शुक्रवार रात करीब 11 बजे प्रसव के दौरान विदिशा देवी को महिला चिकत्सक ने गलत इंजेक्शन लगा दिया जिससे महिला की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- प्रसव के दौरान...