भदोही, मार्च 1 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज से संबद्ध भिदीऊरा ग्राम सभा में स्थित प्रसव केंद्र मे लगे इनवर्टर की बैटरी चोरी हो गई। केंद्र मे तैनात एएनएम लालसा कुमारी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। चिकित्सा अधीक्षक के साथ थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात प्रसव कराने के उपरांत केंद्र मे ताला बंद कर अपने आवास पर चली गई थीं। एक मार्च को सुबह प्रसव केंद्र में पहंुची तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। इन्वर्टर की बैटरी गायब हो गई थी। बैटरी चोरी हो जाने से प्रसव कराने में दिक्कत आनी शुरू हो गई है। मरीजों की परेशानी को देखते हुए मामले को संज्ञान में लेकर शीघ्र कार्रवाई होना जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...