बगहा, अप्रैल 29 -- मंटू पासवान जमुनिया। ए संगौनाहा प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रसंडा में वार्षिकोत्सव सह दीक्षांत समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक एवं मुखिया ने किया। इसके बाद बिहार गीत प्रस्तुत किया गया।विद्यालय की छात्रा आराध्या कुमारी, वर्षा कुमारी एवं अन्य छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। वहीं कक्षा सातवीं की पूजा कुमारी, रौशनी कुमारी एवं उनके समूह ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। स्वागत भाषण में एचएम राजेश कुमार ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में मुखिया प्रतिनिधि सुनील महतो ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजना आवश्यक है, ताकि व...