बागेश्वर, मई 21 -- देवेंद्र, बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित विज्ञान कार्यशाला के दूसरे दिन विज्ञान को प्रयोग, जिज्ञासा और संवाद के माध्यम से समझने का प्रेरणादायी माहौल देखने को मिला। तीनों विकासखंडों के विभिन्न विद्यालयों से आए 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के विविध प्रयोगों, गतिविधियों और वैज्ञानिक अवधारणाओं को व्यवहारिक रूप में समझा। पद्मश्री प्रो. एचसी वर्मा ने कहा कि विज्ञान केवल सूत्र याद करने का विषय नहीं, बल्कि प्रश्न पूछने और उत्तर खोजने की प्रक्रिया है। उन्होंने विद्यार्थियों को हर घटना के पीछे 'क्यों' और 'कैसे' पूछने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक चेतना का विकास तभी संभव है, जब बच्चे बिना डर के सवाल पूछें और स्वयं प्रयोग कर निष्कर्ष तक पहुंचें। यह भी पढ़ें...