पलामू, मार्च 17 -- मेदिनीनगर,प्रतिनिधि। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के प्रांगण में जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 125 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर डायट की प्राचार्य अमृता सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ज्ञानवर्धन के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आत्मविश्वास भी विकसित करती हैं। डॉ धीरेंद्र सिंह ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय स्तर पर इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.