फतेहपुर, दिसम्बर 15 -- फतेहपुर।डायट परिसर में सोमवार को डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कई टीमों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता टीमों को डायट प्रशासन ने शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। शिक्षक शिक्षा के अंतर्गत प्रोग्राम एवं एक्टिविटीज मद से साइबर सुरक्षा, विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में आदर्श आर्या के नेतृत्व में टीम द बॉयस ने प्रथम, पुनीत सिंह के निर्देशन में ट्रॉजन हॉर्स द्वितीय और श्रद्धा देवी के नेतृत्व में टीम वेब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम बॉयस में धनंजय सोनी, आदर्श आर्या, सुमित कुमार मिश्र, सचिन कुमार और विशेष कुमार शामिल रहे। वहीं टीम ट्रॉजन हॉर्स में पुनीत सिंह, आकृति भारती, मुकेश प्रताप विदुषी पटेल और हर्ष वर्मा रहे। वहीं टीम वेब में श्रद्...