देवघर, मार्च 21 -- देवघर,प्रतिनिधि। मोहनपुर प्रखंड अवस्थित नयाचितकाठ पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नयाचितकाठ में प्रफुल्ल कनकलता सिकदार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित किया। प्रतिभागियों को नयाचितकाठ पंचायत भवन में शुक्रवार को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि अवध किशोर भटनागर सेवानिवृत्त अध्यापक देवघर कालेज ने कहा कि अपने माता-पिता की याद में इस तरह कार्यक्रम आयोजित करने से जन साधारण को प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. राम नंदन सिंह ने कहा कि इससे बच्चे संस्कारवान बनते हैं। डॉ. प्रेम कुमार भारती ने कहा कि प्रफुल्ल कुमार सिकदार और कनकलता सिकदार दोनों ही दयालु प्रवृत्ति के थे। नयाचितकाठ में शिक्षा का अलख जगाने का भरपूर प्रयास किए हैं। मुखिया अनिल कुमार साह ने कहा कि प्रफुल्ल कुमार सिकदार बहुत ही सुयोग्य अभिभावक थे। वे एक ईमानद...