पीलीभीत, जनवरी 24 -- पीलीभीत। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने प्रतिभाग किया। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित थी, जिसमें जनपद के कुल 18 स्कूलों- कॉलेजों के कुल 100 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में संपन्न हुई। ल समस्त प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित हैंडबुक उपलब्ध करवाई गई थी। इस सीरीज पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त 18 स्कूलों व कॉलेजों के कुल 100 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, जवाह...