नवादा, जून 15 -- नवादा में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा गृह रक्षा वाहिनी में अधिनायक लिपिक के पद पर चयन हेतु 10 जून को आयोजित परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों में से एक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे तकनीकी सर्विलांस की मदद से अकबरपुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अजय कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय,पसिया अकबरपुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत था। प्रथम दृष्टया जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल करने के मामले में उसकी भूमिका सर्वोपरि थी। इस मामले में बन्दोबस्त कार्यालय, नवादा में राजस्व अधिकारी सह कानूनगो के पद पर पदस्थापित ईश्वर प्रसाद द्वारा नगर थाने में 12 जून को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। वह परीक्षा के दौरान द दी...